अररिया, फरवरी 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अस्पताल रोड स्थित अभिनंदन बैंक्विट हॉल में बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं सहकारिता आंदोलन के जनक कहे जाने वाले स्व. शीतल प्रसाद गुप्ता की 28वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश गुड्डू ने की, जबकि संचालन गुलाब चंद्र ऋषिदेव ने किया। समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पूर्व मंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. गुप्ता का जीवन सहकारिता आंदोलन को समर्पित रहा। वे बिस्कोमान स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, भूमि विकास बैंक एवं बिहार स्टेट हाउसिंग कोऑपरेटिव फेडरेशन में कई वर्षों तक निदेशक पद पर रहे। वर्ष 1974 में वे बिहार स्टेट मार्केटिंग बोर्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.