बिहारशरीफ, मई 19 -- सहकारिता: लक्ष्य के अनुरूप 944 टन की हुई गेहूं की खरीद 15 जून तक गेहूं खरीद की है अवधि, 5076 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नालंदा में गेहूं खरीद का लक्ष्य एकदम धीमा है। लक्ष्य के अनुरूप अब तक 944 एमटी की खरीद हुई है। जबकि विभाग द्वारा नालंदा 5076 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुसार 242 किसानों से 798 एमटी की खरीदारी हुई है।

समितियों की स्थिति डीसीओ धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार 71 समितियों का चयन किया गया है। इसमें से 46 समितियां ही क्रियाशील है। उनका कहना है कि 15 जून तक गेहूं खरीद की अवधि है। सभी बीसीओ को आदेश दिया गया है कि चयनित समितियों द्वारा लक्ष्य के अनुसार किसानों से गेहूं की खरीदारी कराएं।

समर्थन मूल्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 2585 रुपये समर्थन मूल्य...