सहकर्मी ने गर्भपात कराकर शादी करने से किया इनकार, दो पर मुकदमा
बरेली, जून 1 -- फरीदपुर, संवाददाता। सहकर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर युवती को रास्ते में घेर कर मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया। युवती की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भुता के एक गांव की रहने वाली युवती फरीदपुर में किराये के मकान में रहकर टोल प्लाजा पर काम करती थी। उसके साथ फतेहगंज पूर्वी के तरा खास गांव का अभिषेक शुक्ला भी काम कर रहा था। अभिषेक शुक्ला ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। युवती गर्भवती हो गई और शादी की जिद करने लगी। आरोप है 27 मई को अभिषेक युवती को भोजीपुरा के एक अस्पताल ले गया, जहां उसने गर्भपात करा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.