सहकर्मी की मौत से गमगीन हुआ मनरेगा परिवार
पूर्णिया, जून 11 -- बायसी, एक संवाददाता। अररिया जिले के कुसियारगांव गांव के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पंचायत रोजगार सेवक गौतम कुमार झा, उनकी माता और चाचा की मौत के बाद शोक की लहर लगातार बनी हुई है। अमौर प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत स्थित सकमा गांव निवासी गौतम कुमार झा की असामयिक मृत्यु से न केवल परिजन बल्कि मनरेगा से जुड़े अधिकारी और कर्मी भी गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बायसी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सहित कई मनरेगा कर्मी सकमा गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा मनरेगा परिवार उनके साथ खड़ा है। यह भी पढ़ें- दादी और पिता को एक साथ खोने के बाद दो मासूमों का एकमात्र सहारा बनी मां इसी कड़ी में गुरुवार को बायसी मनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.