सहकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, एसएसबी का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
किशनगंज, अप्रैल 6 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती ठाकुरगंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपने ही सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एसएसबी के एक हेड कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है। थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंचन पवार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है और ठाकुरगंज के पावरहाउस स्थित 19वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस ने उसे पावरहाउस क्षेत्र के नारियल बगान मोहल्ले में स्थित उसके किराए के मकान से दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.