सहकर्मी की आर्थिक मदद कर पेश की मानवता की मिसाल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- सीएचसी कुंडा में आउटसोर्सिंग के तहत सेवारत पुष्पेन्द्र दुबे निवासी महराजपुर कुंडा के आवास की छत बीते दिनों आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसका पूरा परिवार खुले में रहने को मजबूर हो गया। मामले की जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. रोहित सिंह के साथ मौके के हालात देखा। क्षतिग्रस्त छत की अनुमानित लागत का आकलन कर सीएचसी परिवार में जन सहयोग अभियान चलाकर 1.23 लाख रुपये जुटाया। शुक्रवार को बीसीपीएम आशीष दुबे साथियों संग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पुष्पेन्द्र की मां को 1.23 लाख रुपये का चेक सौंपा। सीएचसी परिवार ने अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ.रोहित सिंह, बीपीसीएम आशीष दुबे के प्रयास की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.