पीलीभीत, मई 1 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में श्रमिक दिवस से पूर्व स्कूल परिसर में सहायक कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता जताई गई। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा व प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने छात्रों द्वारा तैयार कार्ड सहायक कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए भेंट किए। इस मौके पर मनोरंजन और उत्साहवर्धन खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रेखा और पिक द हैंकी में सावित्री ने पहला स्थान पाया। पुरुष रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। प्रबंधन ने कर्मियों को उपहार भी दिए। इस मौके पर पूजा छाबड़ा ने कहा कि सहायक कर्मचारी हमारे सिस्टम के अभिन्न अंग हैं। इस मौके पर शिक्षक समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- सेंट लॉरेंस विद्यालय में सहयोगी स्टाफ का सम्मान यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर बच्चों ने दी श्रम की महत्ता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.