वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 24 -- यूपी के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के कार्यालय में गुरुवार की दोपहर में निलंबित लिपिक दीपक पांडेय ने अपने साथियों के साथ आकर मारपीट की। आरोप है कि अधिशासी अभियंता को उसने कई थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्याता की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने अधिशासी अभियंता विपिन विहारी की तहरीर पर निलंबित सहायक अभियंता ध्रुवजी सुमन, लिपिक दीपक पांडेय व चार अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अभियंता गंडक संगठन विकास कुमार सिंह सिंचाई खंड, गोरखपुर कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि निरीक्षण समाप्त होने के बाद जब मुख्य अभियंता और अन्य अ...