सस्पेंड सीओ महेंद्र शुक्ला को पुलिस ने उठाया, चिराग पासवान के विधायक अमित रानू से सांठगांठ
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी अंचलाधिकारी महेंद्र शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे वरीय अधिकारियों द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। एक दिन पहले ही भू-माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया था। जमीन के अवैध कारोबार के आरोपी विधायक अमित कुमार रानू एवं अन्य भू माफिया से सांठगांठ के अलावे फर्जीवाड़े के कई आरोपों में महेंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। सबूत मिलने पर शुक्ला को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। मुशहरी सीओ पर आरोप है कि उन्होंने एक रिटायर्ड अवर सचिव विजय कुमार की 70 डिसमिल कीमती जमीन को फर्जी केवाला के जरिए बेलसंड के विधायक अमित रानू के भाई और सिंडिकेट के नाम कर दिया था। यह जमीन पहले हाजीपुर निवासी कृष्णनंदन पासवान के नाम पर फर्जी केवाला के आधार पर स्थानांतरित की गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.