चंदौली, अप्रैल 28 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रूपेठा कम्पोजिट विद्यालय पर तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को बीते रविवार की शाम बीएसए ने सस्पेंड कर दिया था। स्कूल के बच्चों से बालू, गिट्टी ढुलाई करने का वीडिओ वायरल होने पर बीएसए ने कार्रवाई की थी। जिसका हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को ग्रामीण लामबंद होकर विद्यालय पहुंचे और साजिश रचने वाले सहायक अध्यापक को हटाने और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बहाल करने की मांग करने लगे। वही ग्रामीणो ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र भी भेजा है। चहनिया विकास खंड के रूपेठा कम्पोजिट विद्यालय में बीते दिनों स्कूली बच्चों से चिलचिलाती धूप में ईंट, बालू एवं अन्य निर्माण सामग्री ढुलवाने का काम किया गया। यह भी पढ़ें- बीईओ को सौंपी प्रथम सूचना रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.