दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दिल्ली में शराब के शौकनों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली आबकारी विभाग ने शराब लाइसेंस धारकों को निर्देश दिया है कि भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) के तहत आने वाली इम्पोर्टेड शराब के ब्रांड की एमआरपी तय करें। आबकारी विभाग ने एमआरपी में संशोधन के लिए आवेदन मांगे हैं। आबकारी विभाग ने यह फैसला यूके से आने वाली इम्पोर्टेड शराब पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद किया है। अब यूके से आने वाली इम्पोर्टेड शराब सस्ते दर में लोगों को मिलने लगेगी।आधी हो गई कस्टम ड्यूटी सितंबर में जारी किए गए एक आदेश में विभाग ने कहा कि 15 जुलाई से लागू हुए इस व्यापार समझौते के तहत, यूके से इम्पोर्ट होने वाली शराब पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को आधा कर दिया गया है। पहले यह ड्यूटी 150 प्रतिशत थी, जो अब घटाकर 7...