नई दिल्ली, मार्च 28 -- Lava भारतीय बाजार में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। Lava Bold N2 4G के लॉन्च के बाद, अब लावा भारतीय बाजार में Lava Bold N2 Pro 4G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले, एक पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट पर इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट के साथ इसके खास फीचर्स को भी टीज कर दिया है। टीजर पोस्टर पर फोन का डिजाइन भी देखने को मिलता है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.Lava Bold N2 Pro 4G की खासियत Flipkart की लाइव हो चुकी माइक्रोसाइट से यह पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 31 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ग्राहकों को फ्री होम सर्विस भी प्रदान करेगी। लॉन्च की तारीख कंफर्म करने के साथ-...