फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। इंस्टाग्राम पर सस्ते दाम में वृंदावन में प्लॉट दिलाने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक रैपिडो चालक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और एडवांस के रूप में उससे कुल 72 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी का मोबाइल बंद होने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाम-पता अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिलपत निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रैपिडो चलाता है। करीब दो महीने पहले उसने इंस्टाग्राम पर वृंदावन में सस्ते दाम पर प्लॉट देने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने अपना नाम भूषण बताया। उसने प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बताते ...