देवघर, मार्च 11 -- देवघर प्रतिनिधि सस्ते दाम पर पान-गुटखा और सिगरेट उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक दुकानदार से 5700 रुपये की ठगी की गयी है। सीमावर्ती बिहार के जमुई जिलांतर्गत जमुई बाजार निवासी सुधीर कुमार बरनवाल ने बुधवार दोपहर नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि जमुई बाजार में पान-गुटखा, नाश्ते की दुकान है। करीब 15 दिन पहले देवघर का एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया था और नाश्ता किया था। उसी दौरान मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि इन दिनों बाजार में कुछ सामानों की कमी चल रही है। कहा कि वह सस्ते दाम पर पान, गुटखा और सिगरेट उपलब्ध करा सकता है। इसी लालच में सुधीर कुमार उससे सामान लेने देवघर पहुंच गए। बताया कि बुधवार सुबह देवघर पहुंचने के बाद बाबा मंदिर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.