सस्ते दाम पर बिक रहा दूषित आम, लोग पड़ रहे बीमार
भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सस्ते दाम पर दूषित आम की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। कार्बाइड से पके सड़े-गले आम का सेवन कर लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। ऐसे में इन फलों का सेवन करने से पूर्व विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। विभागीय स्तर पर जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ठेले पर फल बेचने वाले फुटकर विक्रेता ज्यादा पैसा कमाने की चाह में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। कार्बाइड से पके फल जल्दी खराब हो जाते हैं। सड़े-गले फल विक्रेता सस्ते दामों पर बेचना शुरू कर देते हैं। ताजे फल महंगे होने के चलते गरीब व श्रमिक सस्ते फल खरीद लेते हैं। दूषित फल का सेवन कर लोग बीमार भी पड़ जा रहे हैं। कार्बाइड से पके आम की आपूर्ति काफी बढ़ गई है। छोटे व मझोले फल विक्रेता भी रासायनिक कार्बाइड का उपयोग कर आम घर पर ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.