रुद्रपुर, जून 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति ने सस्ते दर पर डीजल दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पेट्रोल पंप कर्मियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रुद्रपुर में दी गई तहरीर में वार्ड-25 प्रीत विहार कॉलोनी निवासी राजपाल ने बताया कि 23 मई की सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एलएंडटी कंपनी का मैनेजर बताते हुए कहा कि वह रेलवे में ठेकेदारी का काम भी करता है और उसके पास 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- कारोबारी से 15.68 लाख रुपये हड़पे आरोप है कि झांसे में आकर उसने दो हजार लीटर डीजल का ऑर्डर दिया और इसके बदले एक लाख रुपये का भुगतान कर दिय...