इटावा औरैया, अगस्त 11 -- इटावा। सस्ते अनाज का झांसा दे करोड़ों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की जांच में पांच फर्जी कंपनी बनाकर 20 खातों से सात करोड़ 10 लाख रुपये की ठगी की जानकारी सामने आई है। एसएसपी ने बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले की छानबीन अभी जारी है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी इंडियामार्ट पर पंजीकृत व्यापारियों की जानकारी जुटाकर उनके मोबाइल नंबर निकालते थे।

ठगी की प्रक्रिया इसके बाद महिलाओं से फोन करा सरसों, मक्का और अन्य अनाज उचित दर पर उपलब्ध कराने का झांसा दिया जाता था। सौदा तय होने के बाद व्यापारियों से 50 से 60 प्रतिशत तक की रकम एडवांस के रूप में गिरोह से जुड़े कथित बैंक खातों में जमा कराई...