नई दिल्ली, मई 15 -- सोने के दाम दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे। लेकिन महिलाओं में सोने के जेवरों का क्रेज कम नहीं होता। ऐसे में सस्ते उपाय मार्केट में कई सारे मिल जाते हैं। कुछ ब्रांड 22 कैरेट की बजाय कम कैरेट के गहने बेच रहे तो वहीं कुछ जगहों पर सोने की प्लेटिंग किए हुए जेवर भी बिकते हैं। इन सोने की परत चढ़े गहनों को लेडीज पसंद करती हैं। क्योंकि ये सोने की तुलना में काफी सस्ते होते हैं और मनचाही डिजाइन में बनवाए जा सकते हैं। लेकिन इन सस्ती सोने की प्लेटिंग वाली ज्वैलरी को खरीदने से पहले कुछ बातों की जानकारी जरूर रखनी चाहिए। जिससे आपके पैसे बर्बाद ना हो और आप इन गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी को पहन सकें।क्या होती है गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी में चांदी या निकल के बने जेवरों पर सोने की पतली परत चढ़ाई जाती है। सोने की परत चढ़ाने का ...