लखनऊ, फरवरी 27 -- आबादी से अब एक किलोमीटर नहीं बल्कि 800 मीटर की दूरी पर भी नए ईंट भट्ठे खोले जा सकेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले से जहां भवन निर्माण के लिए लाल ईंट की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं कीमतों में भी कमी आएगी। करीब 30 से 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद से तीन फरवरी को अनुमोदन मिलने के बाद पर्यावरण विभाग ने उत्तर प्रदेश ईंट भट्ठा (स्थापना हेतु स्थल मापदंड) (प्रथम संशोधन) नियमावली, 2026 अधिसूचित कर दी है। वर्ष 2012 से लागू नियमावली में पहली बार भट्ठों की स्थापना के लिए स्थल मानक तय किए गए थे। तब आबादी वाले क्षेत्र से एक किलोमीटर के भीतर भट्ठा स्थापित करने पर रोक थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.