गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-रंका विधानसभा के वर्तमान विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी किसी भी विकास कार्य के बारे में उसकी स्थिति का न तो अध्ययन करते हैं और न ही सरकारी कार्यों की जानकारी लेते हैं। वह केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए मीडिया में, विधानसभा के पटल पर एवं जनता के बीच झूठ परोसते रहते है। साथ ही आए दिन गलत बयानबाजी कर, विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर आम जनता को भ्रमित करना उनकी नियति बन गई है। झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम ने बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। झामुमो नेताओं ने कहा कि गढ़वा विधायक सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार हैं। उन्हें बेहतर इलाज कराकर गढ़वा के विकास के बारे में सोचना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.