कानपुर, मार्च 18 -- पनकी की 660 मेगावाट पॉवर प्लांट यूनिट ने सस्ती बिजली बनाने के मामले में प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। यहां पर वैरियेबल कास्ट 3.31 रुपये प्रति यूनिट बिजली बन रही है। यूपी के 25 पॉवर प्लांटों में 15 इकाइयां पनकी से महंगी बिजली बना रही हैं। घाटमपुर की नेयवेली लिग्नाइट पॉवर प्लांट की वैरियेबल यूनिट कास्ट 3.32 रुपये है। पनकी पॉवर प्लांट के महाप्रबंधक विजय बहादुर ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बीएचईएल अभी पॉवर प्लांट में काम कर रही है। छह महीने में काम पूरा कराकर प्रबंधन को हैंडओवर करेगी। अभी 15 दिनों के लिए यूनिट को बंद किया गया है। कोयले से बिजली बनाने के दौरान निकलने वाले धुएं से नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा को कम करने के लिए एससीआर प्लांट में बाईपास सिस्टम लगाया जा रहा है। यानी मानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.