गाज़ियाबाद, अप्रैल 23 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 89 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी को सस्ती दर पर महाराष्ट्र की एक मिल से चीनी दिलवाने के नाम 2.81 करोड़ रुपये ले लिए गए। रकम लेने के बाद कारोबारी को तय मात्रा से कम चीनी भेजी गई। बाकी चीनी देने से मिल मालिक ने इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली के छतरपुर में रहने वाले विनीत कुमार जय शुगल प्रा.लि. कंपनी चलाते हैं। कंपनी का कार्यालय वसुंधरा सेक्टर पांच में है। विनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी के जरिए चीनी की खरीद फरोख्त करते हैं। यह भी पढ़ें- सस्ती दर पर चीनी दिलवाने के नाम पर कारोबारी से ठगे 89 लाख रुपये अप्रैल 2025 में उनसे पुणे में रहने वाला संदीप प्रताप सनप आकर मिला था। संदीप प्रताप ने उनसे सस्ती ...