रुडकी, मार्च 13 -- मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत किसानों को रियायती दरों पर हल्दी और अदरक का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यान सचल दल केंद्र रुड़की पर आगामी दो दिनों में उपलब्ध होने की संभावना है। विभाग ने किसानों से समय रहते अपनी मांग दर्ज कराने की अपील की है। उद्यान क्षेत्रीय प्रभारी अनय सिंह ने बताया कि हल्दी का बीज 17.20 रुपये प्रति किलोग्राम और अदरक का बीज 64 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाएगा। बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध होगा और इसका वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसलिए जिस भी किसान को हल्दी और अदरक के बीज की जरूरत है, वह उद्यान सचल दल केंद्र रुड़की में संपर्क कर लिखित रूप में अपनी डिमांड दर्ज करा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.