सस्ती और सुलभ चिकित्सा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक
गाजीपुर, सितम्बर 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गाजीपुर में शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात शहर के लंका मैदान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पूर्ण होने पर शहर के लंका मैदान में सेवा समर्पण अभियान के तहत वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। इस शिविर का शुभारंभ शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी अभिनव सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिंह और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस शिविर में 27 और 28 सितंबर को भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते है। इसमें अबतक करीब बीस हजार लोगों ने स्वास्थ्य लाभ के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.