आदित्यपुर, मई 29 -- आदित्यपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के हर नागरिक, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां पहुंचाना प्रधानमंत्री का एक ''ड्रीम प्रोजेक्ट'' है। उन्होंने कहा कि ''पैन इंडिया'' यानी पूरे देश में जन औषधि केंद्रों का जो जाल बिछाया जा रहा है, उससे आम जनता को महंगे इलाज से बड़ी राहत मिल रही है। ​गुरुवार शाम आदित्यपुर के वार्ड संख्या-17 स्थित एमपी नगीना में नवनिर्मित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उपर्युक्त बातें कहीं। ​​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनके साथ उपस्थित डॉ. मीरा मुंडा का मुकेश भगत, राजेश कुमार मुन्ना ने बुके भेंट कर स्वागत किया。

डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवाओं का विक...