नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- नया iPhone खरीदने की चाहत में अगर आप किसी अनजान वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल डाल रहे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठग Apple के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo के पॉपुलर होने का फायदा उठा रहे हैं। इसके लिए वे Apple की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी साइट्स बना रहे हैं। इन पर भारी डिस्काउंट, जल्द डिलीवरी के नाम पर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kaspersky ने ऐसी कई फर्जी वेबसाइट्स का पता लगाया है। इनका मकसद सिर्फ नकली ऑर्डर लेना नहीं, बल्कि लोगों की पर्सनल डिटेल चुराना और आगे चलकर उन्हें ठगी का शिकार बनाना भी हो सकता है। iPhone Duo पर 25% छूट का लालच देकर फंसाने की कोशिश Kaspersky को एक फर्जी वेबसाइट मिली, जिस पर iPhone Duo की कीमत में 25 फीसदी छूट देने का दावा किया गया था।...