नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Apple के अगले किफायती या कहे सस्ते iPhone को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी का अपकमिंग iPhone 18e लॉन्च होने से पहले ही अपने संभावित फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है। नई लीक में फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरे से जुड़ी जानकारी सामने आई है। अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो नए मॉडल में परफॉर्मेंस और सेल्फी कैमरे के मामले में बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iPhone 18e में 6.12 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में Apple की नई A20 चिप मिलने की भी उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा मिल सकता है, जबकि फ्रंट कैमरे को 12MP से बढ़ाकर 24MP किया जा सकता है। हालांकि, फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz ही रहने की संभावना है। यह भी...