सस्ता हुआ नारियल, कड़ाधाम में भक्तों ने की जमकर खरीदारी
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- कड़ाधाम, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ाधाम में चल रहे आषाढ़ मेले में इस बार नारियल के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में भारी गिरावट देखने को मिली। पिछले साल मेले में जहां नारियल 28 से 30 रुपये प्रति पीस बिक रहा था, वहीं इस बार डीजल पेट्रोल की मंहगाई एवं परिवहन लागत बढ़ने के बावजूद इसकी कीमत घटकर 18 से 20 रुपये प्रति पीस रह गई।सस्ते दाम मिलने से श्रद्धालुओं ने मां शीतला को नारियल अर्पित करने के साथ अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी प्रसाद के रूप में बड़ी संख्या में नारियल खरीदे। मेले में नारियल प्रसाद की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- मां शीतला की एक झलक पाने को लगी श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें कड़ा धाम के नारियल व्यापारी रुपैया लाल पंडा ने बताया कि इस वर्ष नारियल की पैदावार अधिक होने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.