नई दिल्ली, मार्च 5 -- Lava Bold 2 5G India Launch soon: देसी स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने पिछले साल अप्रैल में भारत में Lava Bold 5G लॉन्च किया था। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है, जिसके साथ 5,000mAh की बैटरी है। अब, कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही देश में इस फोन का सक्सेसर लॉन्च करेगी। Lava Bold 2 5G नाम का यह आने वाला फोन देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, जिसके साथ LED फ्लैश होगा। कंपनी का दावा है कि फोन में पतली बॉडी भी होगी। लावा ने फोन की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.भारत में जल्द लॉन्च होगा Lava Bold 2 5G फोन लावा ने कंफर्म किया है कि Lava Bold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। अमेजन ऐप पर जा...