सस्ता स्मार्टफोन खरीदने भी मुश्किल, रिपोर्ट का दावा- 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- स्मार्टफोन में कीमतों में कंपनियां लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि जल्द बढ़ोतरी की एक और लहर आने वाली है। ईटी ने अपनी रिपोर्ट में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के हवाले से बताया कि, आने वाले महीनों में नया स्मार्टफोन खरीदना काफी महंगा हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट एंड्रॉयड फोन की तलाश में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते चलन की वजह से मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में भारी उछाल आया है। इससे सस्ते (लो-एंड) स्मार्टफोन की कीमतें लगभग 30% तक बढ़ सकती हैं। कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रही है। चूंकि AI कंपनियां ग्लोबल मेमोरी सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर रही हैं, इसलिए निर्माताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.