सस्ता राशन देने के नाम पर छह हजार रुपए की ठगी
खगडि़या, मई 24 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के करना गांव में रविवार क़ो सस्ता राशन देने के नाम पर छह हजार की ठगी कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित करना गांव निवासी वकील ठाकुर का पुत्र निरंजन कुमार बताया जाता है। इधर पीड़ित निरंजन कुमार ने बताया कि एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और उसकी मां से वह उनके नैहर का लोग बताया। उसने बोला कि वह गाड़ी लेकर आया है। सस्ते में राशन दे देंगे। लोभवश वह गाड़ी पर उसके साथ बैठकर बाजार गया और ग्राहक सेवा केंद्र से छह हजार रुपये निकालकर उसे दे दिया। मौक़े पर उसे राशन लेने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। परबत्ता हाट स्थित एक गाली में उसको लेकर गया और कथित ठग दूसरे रास्ते से निकलकर फरार हो गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.