सस्ता फ्लैट दिलाने का झांसा देकर डॉक्टर से 12.63 लाख की ठगी
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। लखनऊ में सस्ता फ्लैट दिलाने के नाम पर जसरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी से 12.63 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद न फ्लैट का बैनामा कराया गया और न ही पैसे लौटाए गए। रकम मांगने पर जातिसूचक गाली और धमकी देने का भी आरोप है। डॉक्टर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घूरपुर के अमरेहा निवासी अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, ललित कुमार के जरिए उनकी मुलाकात लखनऊ के पंचवटी नगर निवासी कुलदीप पांडेय से हुई थी। कुलदीप ने मेदांता अस्पताल के पास 1-बीएचके फ्लैट दिलाने की बात कही। इसकी कीमत 12 लाख और स्टांप व अन्य खर्च के लिए 63 हजार रुपये तय हुए। आरोप है कि पांच फरवरी से सात जून 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.