नई दिल्ली, फरवरी 25 -- OnePlus जल्द अपने पोर्टफोलियो में कुछ नए प्रोडक्ट जोड़ने वाला है। खबर है कि वनप्लस आने वाले हफ्तों में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में आई एक लीक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट लाने की प्लानिंग कर रही है जिसमें स्मार्टफोन, ऑडियो वियरेबल्स और एक प्रीमियम टैबलेट शामिल हो सकते हैं। आने वाले लाइनअप के अलग-अलग प्राइस सेगमेंट को टारगेट करने की उम्मीद है, जिसमें मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन से लेकर सस्ते डिवाइस तक शामिल हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अनाउंसमेंट का पहला फेज अगले महीने शुरू हो सकता है, हालांकि वनप्लस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च प्लान या प्रोडक्ट डिटेल्स को कंफर्म नहीं किया है।रोडमैप में टैबलेट, ईयरफोन और बजट फोन भी टिप्स्टर योगेश बरार द्वारा एक्स पर शेयर क...