शामली, जुलाई 21 -- जलालाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के पदाधिकारियों ने खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडे को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान विक्रेताओं ने कम राशन कार्ड वाली दुकानो के समायोजन के सरकार के आदेश से लकर कमीशन बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। जलालाबाद के सस्ता गल्ला विक्रेता उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले मुजफफरनगर मे खाद्य रसद मंत्री के स्वागत को पहुचे जहां पर परिषद के प्रदेश सचिव जलालाबाद निवासी राजेन्द्र भगत ने विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौपते हुए मांग की कि राशन वितरण पर मिलने वाले कमीशन में अन्य प्रदेशो के समान वृद्धि की जाए, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच दुकानों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। यह भी पढ़ें- सरकारी दुकानों के विक...