दरभंगा, मई 3 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद दामाद एवं ससुर की लाश पहुंचते ही मकनपुरा व कुम्हरौली सहित कलिगांव में मातम पसरा गया। संतोष साह की लाश सनहपुर के मकनपुरा पहुचते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के ससुर की लाश को कुम्हरौली भेजा गया। मृतक संतोष के पिता परमेश्वर साह व मां राजकुमारी देवी पुत्र की लाश देखकर चीत्कार करने रोने लगे। पत्नी गुड़िया देवी मृत पति की लाश देख बार-बार मूर्छित हो रही थी। एक पुत्र सुजीत कुमार व एक पुत्री सपना कुमारी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है। एक अन्य पुत्री संजना कुमारी घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। यह भी पढ़ें- ससुर व दामाद का शव गांव पहुंचते ही मची चीख पुकार संतोष साह की मौत से घर पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। संतोष भरवाड़ा में कपड़े की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था...