हापुड़, फरवरी 1 -- नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके ससुर उससे और उसके पति से रंजिश रखते है। वह उस पर बुरी नजर रखते है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी। तभी ससुर वहां आए और उसको गाली गलौज करने लगे। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ससुर ने उसके साथ पिटाई कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.