झांसी, मार्च 29 -- झांसी (टहरौली), संवाददाता टहरौली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बहू ने अपने ही ससुर पर जबरन छेड़खानी की और संबंध बनाने को दबाब बनाने का आरोप लगाया है। बताया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की है।टहरौली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से ससुर का व्यवहार लगातार संदिग्ध और आपत्तिजनक होता जा रहा है। आरोप है कि ससुर ने नशे की हालत में कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। बताया, बीती 28 मार्च की रात ससुर जबरन कमरे में घुस आया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जबरन अनैतिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता द्वारा विरो...