बरेली, अगस्त 14 -- महिला ने चचिया ससुर पर रेप, जेठ पर छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और फायरिंग का आरोप लगाते हुए पति समेत चार आरोपियों पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट लिखाई है। इज्जतनगर क्षेत्र की महिला का कहना है कि उसका निकाह 11 अप्रैल को किला क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसे चार बार घर से निकाला जा चुका है। आरोप है कि वह तीन माह की गर्भवती है और दो महीने से गर्भपात कराने का दबाव बनाकर दवाइयां खिलाई जा रही हैं। चचिया ससुर ने उससे रेप की कोशिश की और डराने के लिए तमंचा से फायर किया। जेठ ने भी अकेला पाकर छेड़छाड़ की लेकिन पति व अन्य ससुराल वालों ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इस पर उसने एसएसपी से शिकायत करके पति समेत चार आरोपियों पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट लिखाई है।

हिं...