ससुर पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप
कौशाम्बी, जून 15 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति की वर्ष 2019 में मौत हो गई है। वह अपने आठ साल के बेटे के साथ किसी तरह मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर कर रही है। शनिवार को जब वह घर पहुंची तो ससुर ने उसको पकड़ लिया। छेड़खानी करते हुए अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो धमकी दी। ससुर पर यह भी आरोप लगाया कि पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.