नोएडा, मई 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-49 थाने में एक महिला ने पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-11 निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक नामी कंपनी में काम करती हैं। उनकी मुलाकात करीब तीन वर्ष पूर्व हिंडन विहार निवासी युवक से हुई। कुछ दिनों बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा। वर्ष 2023 में दोनों की सहमति से शारीरिक संबंध बने। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट व छेड़छाड़ में सात पर मुकदमा जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने मारपीट की। पीड़िता के अनुसार वह उसके घर में 16 दिसंबर वर्ष 2023 को जबरन घुस गया और उसकी बहन के साथ अश्लील हरकत की। उस...