फरीदाबाद, मार्च 6 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। गांव छांयसा में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद द्वारा अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव छांयसा निवासी 54 वर्षीय गुलाब सिंह की बेटी की शादी करीब पांच वर्ष पहले परमजीत के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि परमजीत अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।शुक्रवार को जब गुलाब सिंह को उसकी बेटी ने फोन कर बुलाया तो वह उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर परमजीत और गुलाब सिंह के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर परमजीत ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.