लखनऊ, फरवरी 17 -- काकोरी इलाके के लालता खेड़ा में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज अधेड़ ने बेटों के साथ मिलकर दामाद राम सागर (25) की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। राम सागर अपने भाई के साथ पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचा था। करीब एक साल से ससुरालीजन उसकी पत्नी को भेज नहीं रहे थे। वह दोबारा कहीं और शादी करने की तैयारी में थे। पुलिस ने राम सागर के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। रामसागर के भाई राहुल गौतम के मुताबिक वह मूल रूप से पीलीभीत के माधौटांडा का निवासी है। भाई कपड़े की फेरी लगाता था। काकोरी के लालता खेड़ा में रहने वाली कामिनी से भाई के प्रेम प्रसंग थे। कामिनी के घरवाले राम सागर से शादी की खिलाफत कर रहे थे। भाई राहुल गौतम ने काफी प्रयास किया लेकिन कामिनी के घरवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.