ससुर ने लगाया बहू पर अपनी बेटे की हत्या का आरोप
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत में हुई राम कुमार साहनी की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आ रहा है। पत्नी पर हत्या करने का आरोप लग रहा है। इस बाबत मृतक के पिता प्रेम साहनी के द्वारा हलई थाना में आवेदन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है। पिता ने अपने पुत्र की हत्या साजिश के तहत की जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले का जिक्र किया है। आवेदन के अनुसार उसकी बेटे की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे समय कर दी जब वह सिरसा में उसको ढूंढने गया था। बताते चले कि 17 अगस्त को हरियाणा के सिरसा में प्रेम साहनी के बेटे राम कुमार साहनी की लाश को बरामद किया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर पूरे मामले की छानबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.