ससुर ने बहू के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी
बांका, मई 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मंगलवार को बहू द्वारा सास की गला रेत कर हत्या कर दिए जाने के मामले में मृतका के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका सुलोचना देवी के पति सहदेव राय ने प्राथमिकी में कहा है कि वह मंगलवार को दोपहर में अपने बासा से खाना खाने घर आए तो देखा कि आंगन में खून बिखरा पड़ा है। इसके बाद वह कमरे की ओर गए तो देखा कि उनकी पुत्रवधू बिंदु देवी अपने हाथ में कचिया लेकर अपनी सास के गर्दन काट रही थी। यह देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। यह भी पढ़ें- बांका : वृद्ध महिला हत्या मामले में आरोपी बहू गिरफ्तार, भेजी गई जेल उनकी आवाज सुनकर उनका पोता एवं अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे तथा बहू को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया तथा घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। लेकिन रास्ते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.