बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज, संवाददाता।महिला के पति की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर ससुर ने महिला की देवर से शादी करने को दवाब दिया। महिला पांच सालों से देवर के साथ रह रही है। ससुर अब देवर की दूसरी जगह शादी करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर महिला को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।महिला के पति मुनीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला का आरोप है कि पांच वर्ष पूर्व ससुर ने उससे देवर से शादी करने को कहा। ससुर के दवाब में वह देवर विकास को जीवन साथी मानकर साथ रहने लगी। देवर से महिला के दो पुत्रियां हैं। गत सात माह से ससुर देवर की शादी दूसरी लड़की से कराने की कोशिश कर रहे हैं।महिला ने देवर से कोर्ट मैरिज कराने को कहा। ससुर ने मायके से पांच लाख रुपए एवं कार लाने पर ही घर में रखने की बात कही। डिमांड पूरी करने ...