कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच (अटल नगर) में शनिवार को अपसी विवाद में ससुर ने दामाद का कान दांत से काट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में उसका ससुर व सास भी चोटिल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचायी। नगर पंचायत निवासी विनोद भारती पुत्र रूदल कि शादी बंजारीपट्टी (बरवां रतनपुर) निवासी भुनेश्वर की लड़की बबिता से 8 साल पहले हुआ था। विनोद अपनी पत्नी से अक्सर गाली गलौज के साथ मारपीट करता रहता था। इसकी शिकायत उसने अपने पिता से की। शनिवार की दोपहर भुवनेश्वर भारती अपनी पत्नी सरस्वती के साथ के बेटी के ससुराल पहुंचा, जहां पर ससुर और दामाद में आपसी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- पति पर जबरदस्ती करने व मारपीट करने का आरोप, मुकदम...