बरेली, सितम्बर 24 -- शाही, संवाददाता। एक गांव की विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, हत्या की कोशिशशादी और आरोप पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले मो. शाहिद पुत्र भूरे मियां के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे एक लाख रुपये व अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। दबाव बनाने के लिए पति शाहिद, ससुर भूरे मियां व देवर शाहिल उससे मारपीट करते थे। उसे भूखा-प्यासा रखते थे।दुष्कर्म का प्रयास दो बच्चों की मां बन चुकी पीड़िता का आरोप है कि 11 अगस्त 2026 की शाम वह घर में थी, तभी ससुर ने बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। आरोप ...