फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- अरांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत पर पेड़ से गले में रस्सी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। दामाद ने पांच दिन पूर्व अपनी पुत्री को पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। गांव खेरिया मुस्तकबल निवासी 25 वर्षीय सूरज प्रताप पुत्र शिवओम खेती और ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार रात उसने गांव के बाहर खेत पर लगे पेड़ से गले में रस्सी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...