लखनऊ, मार्च 6 -- किसानपथ आउटर रिंग रोड पर बुद्धूखेड़ा गांव के पास बुलेट सवार ससुर-दामाद को कुचलने के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार को होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्सयूवी के नंबर के आधार पर होटल संचालक शिवम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वह ओयो से अटैच होटल का संचालन करता है। उधर, दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा में गोपाल खेड़ा में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने हंगामा और प्रदर्शन करने जा रहे परिवारीजनों को समझाकर पहले ही शांत करा दिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शिवम चौहान खुर्दही बाजार का निवासी है। मृतक के परिजन की तहरीर पर शिवम चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में मृत मुन्नीलाल गोपाल खेड़ा के रहने वाले थे। वह अपने दामाद सुशील और बेटी बबली के साथ गुरुवार दोपह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.