ससुर-दामाद की जान लेनेवाले हाइवा चालक और खलासी को जेल
कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद के समीप गुरुवार को हुए हाईवा और बाइक की टक्कर में ससुर-दामाद दिनेश्वर ठाकुर और सचिन ठाकुर की मौत के मामले में कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सड़क दुर्घटना के मामले में दर्ज प्राथमिकी में चौपारण (हजारीबाग) निवासी हाईवा चालक सुमन कुमार चौरसिया को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरा मामला बिना चालान के गिट्टी ले जाने को लेकर दर्ज किया गया है, जिसमें वाहन मालिक के साथ-साथ चालक और उप-चालक जेके लाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चालक और उप-चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही वाहन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी पत्राच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.